बच्चों के नैतिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स।
🌼 *आज के माहौल में बच्चों को अच्छी प्रेरणा व संस्कार देने के लिए कुछ जरूरी बातें हम ध्यान में रख सकते है* 🌼 *मातृमान पितृमानचार्यवान पुरुषो वेद।* अर्थात: जब तीन उत्तम शिक्षक अर्थात एक माता, दूसरा पिता और तीसरा आचार्य हो तभी मनुष्य ज्ञानवान होता है। 1. घर में देश भक्ति, प्रेरणादायक एवं प्रकृति प्रेम के गीत, संस्कृत के श्लोक आदि जरूर चलाएं, सुनाए एवं उन्हें याद भी करवाएं। 2. घरों में स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई आदि महापुरुषों, क्रांतिकारियों एवं समाज सुधारकों की कविताएं और पोस्टर्स, जरूर लगाएं, एवं उनके जीवन परिचय, कविताएं आदि को उन्हें प्रतिदिन सुनाते रहे। 3. मोबाइल में भी भारत माता, समाज सुधारकों, क्रांतिकारियों, देश भक्तों, देश बलिदानों आदि के फ़ोटो, कविता, स्लोगन आदि अच्छे वॉलपेपर, थीम लगाएं। 4. टीवी में अधिकतर कार्यक्रम, फिल्में, सीरियल्स आदि अनैतिकता, अंधविश्वास, मिथ्या को बढ़ावा देते है अतः हम घरों में योग, सांस्कृतिक, नैतिक विचारों वाले कार्यक्रम ही देखें व दिखाएं, जिससे एक अच्छा माहौल भी बन सके और फालतू ...