संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आइए अपनी भारतीय/वैदिक संस्कृति को जाने

प्रश्न: संस्कृति किसे कहते है? उत्तर: जिस उत्तम विद्या, शिक्षा, गुण, कर्म, और स्वभाव रूप क्रिया से मनुष्य का आत्मा शुभूषित होता है उसे संस्कृति कहते है। प्रश्न: राष्ट्र की आत्मा होती है? उत्तर: संस्कृति। प्रश्न: आर्य संस्कृति क्या है? उत्तर: वैदिक संस्कृति को ही आर्य संस्कृति कहते है। प्रश्न: आर्य संस्कृति के प्रतीक क्या है? उत्तर: तीन प्रतीक 1. चोटी, 2. जनेऊ, 3. मेखला प्रश्न: वैदिक संस्कृति क्या है? उत्तर: संस्कृति के आधार वेद है। इसलिए वैदिक संस्कृति कहलाती है। प्रश्न: संसार की प्राचीनतम संस्कृति कौन सी है? उत्तर: वैदिक कालीन सभ्यता प्रश्न: वैदिक संस्कृति के आधार क्या है? उत्तर: एक ईश्वर, पुरुषार्थ, चतुष्टय कर्म की प्रधानता, वर्ण व्यवस्था, आश्रम व्यवस्था, सत्य, 16 संस्कार, यज्ञीय संस्कृति, श्राद्ध तर्पण, परोपकार, गुरुकुलीय शिक्षा, सेवा। प्रश्न: वैदिक संस्कृति के अनुसार वर्ण कितने है? उत्तर: चार- ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, व शुद्र। प्रश्न: चारों वर्णों के आधार वर्ण कौन सा है? उत्तर: ब्राह्मण प्रश्न: ब्राह्मण किसे कहते है? उत्तर: जो ब्रह्म अर्थात ईश्वर को जानता है। ब्रह्म जनाति स ब्राह...